- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: तवी रिवर फ्रंट...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: तवी रिवर फ्रंट पहुंचे जेएमसी आयुक्त देवांश यादव, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Admindelhi1
29 Jun 2026 3:08 PM IST

x
तवी रिवर फ्रंट की प्रगति का जेएमसी आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण
जम्मू: जम्मू नगर निगम के आयुक्त देवांश यादव ने सोमवार को तवी रिवर फ्रंट का दौरा कर आगामी श्री अमरनाथ यात्रा के मद्देनज़र की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रिवर फ्रंट पर बनाई जा रही कृत्रिम अमरनाथ गुफा का अवलोकन किया और अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
आयुक्त ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए यहां 200 से अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव प्रदान करने के लिए तवी आरती के साथ साउंड एंड लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूरी करने और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
Tagsजम्मूतवी रिवर फ्रंटजेएमसी आयुक्तदेवांश यादवव्यवस्थाओंजायजाJammuTawi River FrontJMC Commissioner Devansh Yadavarrangementsreviewजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





