जम्मू और कश्मीर

Jammu: 108 एम्बुलेंस सेवा का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का आकलन

Admindelhi1
20 Jun 2026 11:28 AM IST
Jammu: 108 एम्बुलेंस सेवा का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का आकलन
x
ऑडिट में एम्बुलेंस सेवाओं की स्थिति की समीक्षा

जम्मू: जिला डोडा में 108 इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेवा के तहत संचालित एम्बुलेंसों की कार्यप्रणाली और आपातकालीन तैयारियों का आकलन करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. विनोद शर्मा की अध्यक्षता में गठित समिति ने भौतिक ऑडिट किया। निरीक्षण के दौरान समिति ने एम्बुलेंसों की परिचालन स्थिति, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, दवाओं तथा आपातकालीन सामग्री की उपलब्धता की निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार जांच की। इसके अलावा एम्बुलेंसों के रखरखाव रिकॉर्ड और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया देने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

सीएमओ डॉ. विनोद शर्मा ने निरीक्षण के दौरान सामने आई किसी भी कमी को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने और लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के लिए एम्बुलेंसों का पूरी तरह कार्यशील और संसाधनों से लैस होना आवश्यक है। ऑडिट समिति में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर घाट डॉ. अब्दुल गफूर, सीएचओ मोहम्मद शफी अट्टू, डीपीएम जहांगीर मेहता, डीएम एंड ईओ सी.के. शान तथा चालक तसीर-उल-इस्लाम शामिल थे।

Next Story