जम्मू और कश्मीर

Jammu: जीआरपी जम्मू ने तीन तस्करों को दबोचा, 287 ग्राम अफीमनुमा पदार्थ बरामद

Admindelhi1
15 July 2026 8:50 AM IST
Jammu: जीआरपी जम्मू ने तीन तस्करों को दबोचा, 287 ग्राम अफीमनुमा पदार्थ बरामद
x
नशा तस्करी के खिलाफ जीआरपी की बड़ी सफलता, तीन आरोपी गिरफ्तार

जम्मू: नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत जीआरपी जम्मू की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जीआरपी ने 2 लाख की अफीम बरामद कर तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं।

उपराज्यपाल के 100 दिवसीय 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) जम्मू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के कब्जे से 287 ग्राम अफीम जैसी प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत पर 2 लाख से अधिक बताई गई है।

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर संख्या 38/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18/29 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिशन देव उर्फ बिश्नु निवासी फरीदकोट (पंजाब), विकास निवासी कपूरथला (जालंधर, पंजाब) और विशाल निवासी बागवाला (जालंधर, पंजाब) के रूप में हुई है।

जीआरपी जम्मू के अनुसार, वर्ष 2026 में यह नशीले पदार्थों से संबंधित 14वां मामला है, जबकि 'नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान' के तहत दर्ज किया गया यह सातवां मामला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

Next Story