जम्मू और कश्मीर

Jammu: युवक के लापता होने का मामला, परिजनों ने लगाई गुहार

Admindelhi1
28 July 2026 5:59 PM IST
Jammu: युवक के लापता होने का मामला, परिजनों ने लगाई गुहार
x
तालाब तिल्लो निवासी युवक की तलाश में जुटी पुलिस

जम्मू: तालाब तिल्लो कैंप रोड निवासी 27 वर्षीय रवि संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि रवि देर रात अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिजन और पुलिस मिलकर उसकी खोजबीन में जुटे हुए हैं।

Next Story