- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: कॉलेज में सड़क...
Jammu: कॉलेज में सड़क सुरक्षा पर विशेषज्ञों ने दिए जरूरी सुझाव

जम्मू: सुरक्षित और जिम्मेदार सड़क व्यवहार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जम्मू में कैंपस रोड सेफ्टी साइनेज इंस्टॉलेशन ड्राइव और ट्रैफिक नियम जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. ज्योति परिहार के संरक्षण में कॉलेज के ‘रोड सेफ्टी क्लब’ द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. परिहार ने रोड सेफ्टी क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि एक सुरक्षित परिसर वातावरण के निर्माण में ऐसे अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनकर सड़क सुरक्षा के राजदूत के रूप में कार्य करने का आह्वान किया।
अभियान के अंतर्गत कॉलेज परिसर के प्रमुख बिंदुओं पर सुगम आवागमन और सुरक्षा जागरूकता के लिए नए यातायात संकेतक लगाए गए। साथ ही बी.एड तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं सिमरनजीत कौर, पीहू और सना पाधा ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विभिन्न ट्रैफिक संकेतों के अर्थ और महत्व को समझाया। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम को जानकारीपूर्ण और इंटरैक्टिव बना दिया। कार्यक्रम का समन्वयन रोड सेफ्टी क्लब की संयोजक प्रो. रूपा कुमारी ने किया, जिन्होंने प्रतिभागियों को सड़क अनुशासन, सुरक्षा उपायों और यातायात नियमों के महत्व पर जागरूक किया। कॉलेज के शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्रों ने इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।





