जम्मू और कश्मीर

Jammu: ईपीएफओ ने रोजगार योजना के बारे में जागरूकता फैलाई

Admindelhi1
11 Nov 2025 10:30 AM IST
Jammu: ईपीएफओ ने रोजगार योजना के बारे में जागरूकता फैलाई
x

जम्मू: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) जम्मू की ओर से एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड, बाडी ब्राह्मणा (सांबा) में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) पर एक सफल जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य रोजगार सृजन को प्रोत्साहित करना, कार्यबल को औपचारिक क्षेत्र में लाना और पहली बार कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा लाभों से जोड़ना था। प्रवर्तन अधिकारी देविंदर सिंह और बाल कृष्ण के नेतृत्व में आयोजित इस सत्र में योजना की उद्देश्यों, लाभों और प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एमक्योर फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के प्रतिनिधियों के साथ-साथ अन्य औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

अधिकारियों ने बताया कि पीएमवीबीआरवाई से देशभर में करीब 1.92 करोड़ पहली बार कर्मचारियों को लाभ मिलेगा और इस योजना के तहत 3.5 करोड़ से अधिक नए रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में नियोक्ताओं और कर्मचारियों दोनों के लिए योजना के लाभों, पंजीकरण प्रक्रिया और अनुपालन ढाँचे पर विशेष चर्चा हुई। इस अवसर पर ईपीएफओ जम्मू ने बताया कि अब तक 230 से अधिक औद्योगिक प्रतिष्ठान इस योजना के तहत पंजीकृत हो चुके हैं। ईपीएफओ जम्मू ने कहा कि वह आने वाले समय में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक उद्योगों को पीएमवीबीआरवाई से जोड़ने का प्रयास जारी रखेगा। योजना का लाभ उठाने के इच्छुक प्रतिष्ठान सहायता हेतु ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालय, जम्मू से संपर्क कर सकते हैं।

Next Story