- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: रोटा में मादक...

जम्मू: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जम्मू पुलिस (ग्रामीण) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घरोटा क्षेत्र में एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिंग रोड कंगेर मोड़ के पास नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार मिश्रीवाला से नगरोटा की ओर जा रहा था और रुकने के बजाय भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन नाका पार्टी ने उसे तुरंत पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 7 ग्राम हेरोइन जैसी नशीली पदार्थ बरामद हुई। आरोपी की पहचान सोहित शर्मा उर्फ काका पुत्र बिशन दास निवासी धलेरी, नरयाना खौर, तहसील अखनूर जिला जम्मू के रूप में हुई है।
पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। इस संबंध में थाना घरोटा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8, 21 और 22 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।





