जम्मू और कश्मीर

Jammu: इंदिरा चौक में विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ

Admindelhi1
22 April 2026 11:22 AM IST
Jammu: इंदिरा चौक में विकास कार्यों का हुआ शुभारंभ
x

जम्मू: जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक युद्धवीर सेठी ने मंगलवार को वार्ड नंबर 19 स्थित इंदिरा चौक पर स्लैब अपग्रेडेशन कार्य का शुभारंभ किया। लगभग 18 लाख रुपये की लागत से होने वाला यह कार्य क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही आधारभूत ढांचे की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस मौके पर समंत सिंह, माजिद खान, अनुराधा शर्मा, प्रीति शर्मा, शिवानी, रमण शर्मा, राजेश, लाली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। साथ ही यूईईडी के कार्यकारी अभियंता अश्विनी खजूरिया और उनकी टीम भी मौजूद रही।

विधायक युधवीर सेठी ने कहा कि इंदिरा चौक पर क्षतिग्रस्त स्लैब के कारण पैदल यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि यह कार्य स्थानीय लोगों की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करेगा और क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाएगा। उन्होंने आगे कहा कि उनका लक्ष्य ऐसे विकास कार्यों को प्राथमिकता देना है जो सीधे आम लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित करते हैं। विकास केवल बड़े प्रोजेक्ट तक सीमित नहीं है बल्कि स्थानीय समस्याओं का समाधान भी उतना ही जरूरी है, उन्होंने कहा।

इंदिरा चौक क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण और व्यस्त स्थान है जहां भारी संख्या में वाहनों और लोगों की आवाजाही रहती है। लंबे समय से खराब स्लैब के कारण दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय निवासियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि कार्य जल्द और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा। यह कदम जम्मू पूर्व में शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Next Story