- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: नरवाल पांई में...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: नरवाल पांई में विकास कार्यों को गति, 23 लाख से गली-नाली निर्माण शुरू
Admindelhi1
26 Aug 2026 8:53 AM IST

x
नरवाल पांई वार्ड 2 में विकास की नई पहल, गली-नाली निर्माण शुरू
जम्मू: जम्मू कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से नरवाल पांई के वार्ड नंबर 2 में गली और नाली निर्माण कार्य शुरू करवाया गया। इस विकास कार्य का उद्घाटन विधायक बाहु विक्रम रंधावा की मौजूदगी में जम्मू कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ डॉ. नितीश गुप्ता और वाइस चेयरमैन ऋषि दत्त शर्मा ने किया।
करीब 23 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के पूरा होने से क्षेत्र में सड़क सुविधा के साथ-साथ जल निकासी व्यवस्था में भी सुधार होगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि गली और नाली निर्माण लंबे समय से उनकी मांग थी जिसे अब पूरा किया जा रहा है। लोगों ने विकास कार्य शुरू होने पर खुशी जताते हुए संबंधित अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
Tagsजम्मूनरवाल पांईविकास कार्योंगति23 लाखगली-नाली निर्माणशुरूJammuNarwal Paidevelopment workspace2.3 millionstreet and drain constructionstartedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





