- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: रेहाड़ी में...

जम्मू: युद्धवीर सेठी, विधायक जम्मू पूर्व ने मंगलवार को वार्ड नंबर 8 में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए 25 लाख रुपये की लागत से टाइल लगाने के कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य विश्व हिंदू परिषद कार्यालय, रेहाड़ी से रेहाड़ी चुंगी तक किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य पैदल चलने वालों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाना, इलाके की सुंदरता को बढ़ाना और इस मार्ग का प्रतिदिन उपयोग करने वाले स्थानीय निवासियों तथा यात्रियों के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराना है। यह पहल जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को उन्नत करने और शहरी विकास को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है।
इस अवसर पर युधवीर सेठी ने कहा कि स्थानीय आधारभूत ढांचे का विकास उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य जम्मू पूर्व की हर बस्ती में बेहतर नागरिक सुविधाएं और मजबूत बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद कार्यालय से रेहाड़ी चुंगी तक टाइल लगाने का कार्य पूरा होने से क्षेत्र के लोगों और पैदल चलने वालों को साफ-सुथरा और सुरक्षित रास्ता मिलेगा। सेठी ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने वाले विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे विकास कार्य न केवल स्थानीय लोगों की सुविधा बढ़ाते हैं बल्कि शहर के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
विधायक ने इस परियोजना को सुचारू रूप से लागू करने में सहयोग देने के लिए जम्मू नगर निगम के अधिकारियों और इंजीनियरों की सराहना की। उन्होंने सहायक अभियंता साहिल अरोड़ा और कनिष्ठ अभियंता राकेश के प्रयासों की भी प्रशंसा की।





