जम्मू और कश्मीर

Jammu: लंबित समस्याओं के समाधान की मांग, निजी स्कूल कमेटी ने जताई चिंता

Admindelhi1
20 July 2026 12:02 PM IST
Jammu: लंबित समस्याओं के समाधान की मांग, निजी स्कूल कमेटी ने जताई चिंता
x

जम्मू: जेके प्राइवेट स्कूल्स कोऑर्डिनेशन कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को जम्मू में अध्यक्ष रमेश्वर मनहास की अध्यक्षता तथा कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. हरि दत्त शिशु के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधियों एवं निजी स्कूल संचालकों ने भाग लेकर निजी शिक्षण संस्थानों के समक्ष लंबे समय से लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में फीस नियमन, मान्यता, एनओसी, संबद्धता प्रक्रिया तथा अन्य प्रशासनिक बाधाओं को लेकर चिंता व्यक्त की गई।

रमेश्वर मनहास ने कहा कि निजी स्कूल प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं लेकिन अनेक प्रशासनिक समस्याओं के कारण उनका सुचारु संचालन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने सरकार से पारदर्शी एवं सहयोगात्मक नीति अपनाने की अपील की। वहीं डॉ. हरि दत्त शिशु ने कहा कि कमेटी कई बार संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंप चुकी है लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बैठक में शिक्षा मंत्री को पूर्व में दिए गए आश्वासनों की याद दिलाते हुए लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करने का आग्रह किया गया। कमेटी ने कहा कि वह रचनात्मक संवाद के माध्यम से अपने प्रयास जारी रखेगी और सरकार से निजी स्कूलों को शिक्षा व्यवस्था में भागीदार मानते हुए उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।

बैठक में गंधर्व सिंह कटाल (कठुआ), संजीत शर्मा (महासचिव), डॉ. मुनीश गुलाटी (उधमपुर), डॉ. हितेश, बलकरण सिंह, राजेश शर्मा, महिपाल शर्मा, अजय आमला, मनिंदर सिंह सहित विभिन्न जिलों के अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Next Story