- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: जिला अस्पताल...
Jammu: जिला अस्पताल में डीसी अथर अमीर खान की समीक्षा

जम्मू: कुलगाम के उपायुक्त अथर आमिर खान ने आज जिला अस्पताल कुलगाम का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से चल रहे विभिन्न स्वास्थ्य परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
इस दौरान उपायुक्त ने 50-बेड वाले आपातकालीन क्रिटिकल केयर यूनिट के विस्तार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के लिए अतिरिक्त ब्लॉक के निर्माण, मुख्य अस्पताल भवन के नवीनीकरण व उन्नयन, नए टिकटिंग काउंटर-कम-वेटिंग एरिया, डीएनबी हॉस्टल, अतिरिक्त पार्किंग स्थल और ऑटोप्सी रूम के निर्माण कार्यों की समीक्षा की और इन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
डीसी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए मरीजों से मुलाकात की और उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने पुराने अस्पताल भवन के शेष कार्य को जल्द पूरा करने और इसे शीघ्र पूरी तरह क्रियाशील बनाने के निर्देश भी दिए ताकि मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
इस अवसर पर एडीसी विकार अहमद गिरी, एक्सईएन आरएंडबी, एईई, सीईओ म्युनिसिपल काउंसिल कुलगाम और अस्पताल प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।





