- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: अमावस्या पर...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: अमावस्या पर उमड़ी भीड़, पुरमंडल में नाले की बाढ़ बनी बाधा
Admindelhi1
23 Aug 2025 6:48 PM IST

x
जम्मू: पुरमंडल में अमावस्या के उपलक्ष्य पर शनिवार को अचानक हुई बारिश से खड़ा मदाना नाले में बाढ़ आ गई जिसके चलते श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को घंटों तक फंसे रहना पड़ा। अमावस्या के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां आते हैं लेकिन नाले में आई बाढ़ के कारण मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने सरकार से मांग की है कि पुरमंडल के इस ऐतिहासिक मार्ग पर नालों के ऊपर जल्द से जल्द पक्का पुल बनाया जाए ताकि हर मौसम में यहां सुचारू रूप से आवाजाही हो सके क्योंकि हर बार बरसात में लोगों को इसी प्रकार घंटों इंतजार करना पड़ता है जबकि कई बार तो जल्दबाजी के चक्कर में कई लोग नालों को पार करते हुए अपनी जान भी गवां चुके है। ऐसे में इस समस्या की तरफ तत्काल ध्यान दिया जाएं।
Tagsजम्मूअमावस्याउमड़ी भीड़पुरमंडलनालेबाढ़बाधाJammuAmavasyacrowd gatheredPurmandaldrainsfloodobstructionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





