जम्मू और कश्मीर

Jammu: राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Admindelhi1
17 Jun 2026 11:06 AM IST
Jammu: राज्य का दर्जा बहाल करने को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा
x
प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने उठाई राज्यत्व की मांग

जम्मू: कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को सुंदरबनी कस्बे में राज्य का दर्जा बहाल करने, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की तथा विभिन्न जनहित मुद्दों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व एमएलसी रविंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर राज्य का दर्जा शीघ्र बहाल करने की मांग उठाई और बढ़ती महंगाई, रिकॉर्ड बेरोजगारी तथा भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों को लेकर सरकार को घेरा।

सुंदरबनी बस स्टैंड पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए रविंद्र शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के कई वादे किए, लेकिन अब तक उन्हें पूरा नहीं किया गया। उन्होंने इसे जम्मू-कश्मीर के 1.40 करोड़ लोगों के साथ विश्वासघात करार दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के बाद कांग्रेस ने सत्ता में शामिल होने के बजाय राज्य का दर्जा बहाल करवाने के लिए ‘हमारी रियासत, हमारा हक’ आंदोलन शुरू किया और अब इसे और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं में बार-बार होने वाले पेपर लीक से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए सरकार प्रभावी कदम उठाने में विफल रही है।

Next Story