जम्मू और कश्मीर

Jammu: राजौरी-पुंछ आपदा को लेकर संवेदना, प्रभावितों के लिए सहायता की अपील

Admindelhi1
20 July 2026 11:56 AM IST
Jammu: राजौरी-पुंछ आपदा को लेकर संवेदना, प्रभावितों के लिए सहायता की अपील
x
प्रभावित परिवारों को मदद देने की मांग, आपदा पर जताया दुख

जम्मू: श्री कैलख ज्योतिष एवं वैदिक संस्थान ट्रस्ट, रायपुर ठठर के अध्यक्ष महंत रोहित शास्त्री ने राजौरी और पुंछ जिलों में अचानक आई भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे अत्यंत दुःखद बताते हुए कहा कि इस प्राकृतिक आपदा ने कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति, शोकाकुल परिवारों को संबल तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

महंत रोहित शास्त्री ने राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे प्रशासन, सुरक्षाबलों, आपदा प्रबंधन दलों और स्वयंसेवी संगठनों के प्रयासों की सराहना करते हुए जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत एवं पुनर्वास पैकेज की घोषणा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों को तत्काल आर्थिक सहायता के साथ आवास, आजीविका और बच्चों की शिक्षा के लिए दीर्घकालिक पुनर्वास योजना उपलब्ध कराई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने समाज के सक्षम नागरिकों तथा सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से भी अपील की कि वे मानवता के इस कठिन समय में आगे आकर पीड़ित परिवारों की हरसंभव सहायता करें।

Next Story