जम्मू और कश्मीर

Jammu: जम्मू में सीआईए कश्मीर की बड़ी कार्रवाई, फरार नार्को-टेरर ऑपरेटिव गिरफ्तार

Admindelhi1
18 Aug 2026 5:05 PM IST
Jammu: जम्मू में सीआईए कश्मीर की बड़ी कार्रवाई, फरार नार्को-टेरर ऑपरेटिव गिरफ्तार
x
जम्मू में पकड़ा गया फरार नार्को-टेरर ऑपरेटिव, सीआईए कश्मीर ने की कार्रवाई

जम्मू: स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआईए) कश्मीर ने जम्मू में फरार नार्को-टेरर ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया।

सीआईए कश्मीर को जम्मू कश्मीर में चल रहे नार्को-टेरर इकोसिस्टम को खत्म करने की अपनी लगातार कोशिशों में एक बड़ी कामयाबी मिली है। एजेंसी ने एक ऐसे फरार ऑपरेटिव को गिरफ्तार किया है जो लगभग चार साल से गिरफ्तारी से बच रहा था। स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (सीआई) कश्मीर ने जम्मू में चलाए गए एक खास ऑपरेशन में मनोज कुमार भट उर्फ पिंटू पुत्र पी.के. भट निवासी रेहारी कॉलोनी, बख्शी नगर, जम्मू को गिरफ्तार किया ।

आरोपी सीआईए कश्मीर की एफआईआर नंबर 13/2022 जो 03.06.2022 को दर्ज की गई थी के सिलसिले में वांछित था। यह मामला एलओसी के पार से नशीले पदार्थों की तस्करी और उनकी बिक्री से हुई कमाई को कथित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल करने से जुड़ा है।

एजेंस के अनुसार यह गिरफ्तारी एक बड़ी नार्को-टेरर साजिश की जांच में एक अहम घटनाक्रम है जिसे कथित तौर पर आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के पाकिस्तान/पीओके-स्थित ऑपरेटिव्स का समर्थन प्राप्त था।

जांच में एक खतरनाक नेक्सस (सांठगांठ) का पता चला है जिसमें कथित तौर पर नशीले पदार्थों की तस्करी जेके में की जाती है उन्हें एक स्थापित नेटवर्क के जरिए बांटा जाता है और उनकी बिक्री से हुई कमाई को बाद में आतंकवादी इकोसिस्टम को बनाए रखने और उसे आगे बढ़ाने वाली गतिविधियों में लगाया जाता है। मनोज कुमार भट उर्फ पिंटू मामला दर्ज होने के बाद से लगभग 04 साल तक गिरफ्तारी से बच रहा था।

Next Story