- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: मुख्यमंत्री ने...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: मुख्यमंत्री ने कठुआ में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया
Admindelhi1
25 Sept 2025 4:47 PM IST

x
जम्मू: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कठुआ जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों का हवाई सर्वेक्षण किया और प्राकृतिक आपदा में अपने घर गंवाने वालों से बातचीत की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ एक बैठक की और उन्हें प्रभावित लोगों को आवश्यक राहत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कठुआ जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री ने बिलावर के दुग्गैन गांव के निवासियों से बातचीत की जिनके घर हाल ही में आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हो गए थे।
उमर अब्दुल्ला अचानक आई बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए रियासी जिले के माहौर इलाके का भी दौरा करेंगे।
Tagsजम्मूमुख्यमंत्रीकठुआबाढ़प्रभावित क्षेत्रोंहवाईनिरीक्षणJammuChief MinisterKathuafloodaffected areasaerial inspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





