जम्मू और कश्मीर

Jammu: चिनाब में उफान, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल को अलर्ट किया गया

Admindelhi1
22 July 2026 10:48 AM IST

जम्मू: अखनूर के जिया पोत घाट स्थित चिनाब नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम पूरी तरह सतर्क है। टीम के सदस्य नदी किनारे पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं और बार-बार अपील की जा रही है कि कोई भी व्यक्ति नदी के किनारे न जाए तथा अपनी जान जोखिम में न डाले।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण चिनाब नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है जिससे नदी का बहाव भी काफी तेज हो गया है। ऐसे में नदी के किनारे जाना या पानी के पास पहुंचना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

प्रशासन ने स्थानीय लोगों और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सुरक्षा निर्देशों का पालन करें, अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी स्थिति में नदी के किनारे जाने से बचें। प्रशासन का कहना है कि लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Next Story