जम्मू और कश्मीर

Jammu: अखनूर में महाराजा गुलाब सिंह के राजतिलक दिवस पर आयोजन

Admindelhi1
18 Jun 2026 10:01 AM IST
Jammu: अखनूर में महाराजा गुलाब सिंह के राजतिलक दिवस पर आयोजन
x

जम्मू: अखनूर के चिनाब नदी किनारे स्थित ऐतिहासिक जिया पोता घाट पर आज महाराजा गुलाब सिंह के राजतिलक दिवस को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में महाराजा रणजीत सिंह द्वारा महाराजा गुलाब सिंह के राजतिलक से जुड़े ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला गया।

वक्ताओं ने डोगरा इतिहास और विरासत को संरक्षित रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए महाराजा गुलाब सिंह के योगदान को याद किया। समारोह के दौरान श्रद्धांजलि अर्पित की गई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

Next Story