- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: बिजनेस स्कूल को...
Jammu: बिजनेस स्कूल को मिला AAA+ ग्रेड, बढ़ी विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा

जम्मू: सेंट्रल यूनिवर्सिटी जम्मू के स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए कैरियरस360 की इंडियाज बेस्ट बी-स्कूल रैंकिंग 2026 में एएए+ रेटिंग प्राप्त की है। इस प्रतिष्ठित रैंकिंग के साथ विश्वविद्यालय देश के प्रमुख प्रबंधन संस्थानों की सूची में शामिल हो गया है। यह रैंकिंग छात्रों और फैकल्टी की गुणवत्ता, शिक्षण वातावरण, आधारभूत ढांचे, प्लेसमेंट, विविधता, शोध कार्य और ग्रेजुएट परिणाम जैसे कई मानकों के व्यापक मूल्यांकन के बाद दी गई है। एएए+ रेटिंग विश्वविद्यालय की प्रबंधन शिक्षा में उत्कृष्टता और छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शैक्षणिक व व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विश्वविद्यालय के बिजनेस स्कूल ने उद्योग आधारित शिक्षण, शोध केंद्रित शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों को कॉर्पोरेट क्षेत्र में नेतृत्व के लिए तैयार करने पर विशेष ध्यान दिया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति संजीव जैन ने फैकल्टी, छात्रों और स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है और विश्वविद्यालय भविष्य में भी शिक्षा की गुणवत्ता, शोध गतिविधियों और उद्योगों के साथ सहयोग को और मजबूत करेगा।





