जम्मू और कश्मीर

Jammu: इफ्तार पार्टी में गूंजा भाईचारा, गांधी ग्लोबल फैमिली की पहल

Admindelhi1
21 March 2026 2:35 AM IST
Jammu: इफ्तार पार्टी में गूंजा भाईचारा, गांधी ग्लोबल फैमिली की पहल
x

जम्मू: गांधी ग्लोबल परिवार (जीजीएफ) जम्मू-कश्मीर द्वारा जम्मू स्थित मुख्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न धर्मों और वर्गों के लोगों ने एक साथ रोजा खोलकर रमजान के पवित्र महीने की भावना को साझा किया। कार्यक्रम का उद्देश्य सांप्रदायिक सौहार्द, एकता और भाईचारे को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर प्रख्यात पंजाबी शायर खालिद हुसैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि समाज की मजबूती आपसी सम्मान, सांस्कृतिक एकता और धार्मिक सद्भाव में निहित है। उन्होंने सभी समुदायों के बीच मेल-जोल और संवाद को समय की आवश्यकता बताया। जीजीएफ जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष डॉ. एस. पी. वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न समुदायों के बीच संबंधों को मजबूत करते हैं और समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि संगठन विविधता का सम्मान करते हुए सांस्कृतिक एकता को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इफ्तार कार्यक्रम की शुरुआत दुआओं के साथ हुई और समापन विश्व शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने समाज में शांति, भाईचारा और गांधीवादी मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Next Story