जम्मू और कश्मीर

Jammu: जीवन नगर में पुल निर्माण कार्य से यातायात व्यवस्था होगी बेहतर

Admindelhi1
6 Jun 2026 6:08 PM IST
Jammu: जीवन नगर में पुल निर्माण कार्य से यातायात व्यवस्था होगी बेहतर
x
"पुराने पुल की जगह आधुनिक पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ"

जम्मू: जम्मू के जीवन नगर में पुराने पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण कार्य को लेकर डिप्टी सीएम सुरिन्द्र चौधरी ने आज मौके पर पहुंचकर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और काम तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग और ठेकेदार को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि इस पुल का निर्माण कार्य तीन माह के भीतर पूरा किया जाए।

बता दें कि पुराने पुल के कारण जीवन नगर क्षेत्र के लोगों को हर वर्ष बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता था जिससे स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इसके पुनर्निर्माण की मांग उठाई थी। अब नए पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Next Story