जम्मू और कश्मीर

Jammu: दुल्हन तीन दिन में घर छोड़कर फरार

Admindelhi1
2 April 2026 9:36 AM IST
Jammu: दुल्हन तीन दिन में घर छोड़कर फरार
x

जम्मू: जम्मू के बिश्नाह क्षेत्र के प्रताप सिंह पुरा लल्याणा गांव में एक नवविवाहिता के शादी के तीन दिन बाद ही घर से फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार राजेश कुमार की पत्नी सिया देवी शादी के कुछ ही दिनों बाद एक युवक के साथ घर छोड़कर चली गई। इस घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और उन्होंने बिश्नाह पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

परिजनों का कहना है कि सिया देवी को उसके साथ फरार हुए युवक के साथ जल्द से जल्द तलाश कर वापस लाया जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोनों की तलाश जारी है।

Next Story