जम्मू और कश्मीर

Jammu: भाजपा ने संगठनात्मक कार्यक्रमों और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा

Admindelhi1
4 July 2026 12:27 PM IST
Jammu: भाजपा ने संगठनात्मक कार्यक्रमों और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा
x
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पखवाड़े की सफलता को लेकर भाजपा सक्रिय

जम्मू: भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल ने जिला जम्मू उत्तर द्वारा मेजेस्टिक ग्रैंड जम्मू में आयोजित बैठक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पखवाड़ा के तहत चल रहे कार्यक्रमों तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित जम्मू दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत भूषण, प्रदेश महामंत्री बलदेव सिंह बिलावरिया और गोपाल महाजन, जिला प्रभारी अयोध्या गुप्ता, जिला अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा, विधायक शाम लाल शर्मा, विधायक सुरिंदर भगत सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा प्रतिनिधि और के उपस्थित रहे।

अशोक कौल ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके अनुशासित और समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पखवाड़ा केवल स्मरण का कार्यक्रम नहीं बल्कि उनके विचारों और राष्ट्रवादी दृष्टिकोण को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए सभी पदाधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरने के साथ संगठन को और मजबूत करेगा।

भारत भूषण ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमेशा पार्टी के कार्यक्रमों को समर्पण भाव से सफल बनाया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच रहकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। बलदेव सिंह बिलावरिया ने संगठनात्मक अनुशासन, टीमवर्क और जनसंपर्क को भाजपा की ताकत बताते हुए पखवाड़ा के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया। वहीं गोपाल महाजन ने कहा कि प्रत्येक कार्यक्रम पार्टी के मजबूत जनाधार को और सशक्त बनाने वाला होना चाहिए तथा कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने की अपील की।

बैठक में जिला अध्यक्ष नंद किशोर शर्मा ने तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए वरिष्ठ नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि पखवाड़ा और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से जुड़े सभी कार्यक्रम पूरे उत्साह और संगठनात्मक मजबूती के साथ आयोजित किए जाएंगे।

Next Story