जम्मू और कश्मीर

Jammu: उधमपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, अल्प्राजोलम की खेप जब्त

Admindelhi1
23 Aug 2025 6:43 PM IST
Jammu: उधमपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, अल्प्राजोलम की खेप जब्त
x

जम्मू: नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत उधमपुर पुलिस ने रहमबल में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 770 अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस थाना रहमबल की टीम ट्रैफिक चेकिंग के दौरान जिब से गढ़ी की ओर आ रही एक मोटरसाइकिल (नंबर JK14A-7140) को रोककर जांच कर रही थी। जांच के दौरान चालक की पहचान गणेश दत्त पुत्र संसार चंद निवासी बरौला, उधमपुर के रूप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर 770 अल्प्राजोलम टैबलेट्स बरामद हुईं।

इस संबंध में पुलिस थाना रहमबल में मामला एफआईआर नंबर 132/2025 धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Next Story