जम्मू और कश्मीर

Jammu: बैंक कर्मचारियों ने कार्य सप्ताह बदलने की मांग उठाई

Admindelhi1
15 May 2026 12:31 PM IST
Jammu: बैंक कर्मचारियों ने कार्य सप्ताह बदलने की मांग उठाई
x
"बैंक कर्मचारियों ने सरकार से नई व्यवस्था की मांग"

जम्मू: ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन (एआईबीओसी) ने देश के बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। संगठन ने इस संबंध में प्रधानमंत्री से शीघ्र हस्तक्षेप कर नीति को जल्द मंजूरी देने का आग्रह किया है।

एआईबीओसी ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में दिए गए मितव्ययिता, ईंधन संरक्षण और अनावश्यक यात्रा कम करने के संदेश का स्वागत करते हुए कहा कि बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना इन उद्देश्यों को आगे बढ़ाने वाला व्यावहारिक कदम होगा।

संगठन ने कहा कि आज बैंकिंग सेवाएं केवल शाखाओं तक सीमित नहीं हैं। यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम, कैश डिपॉजिट मशीन और अन्य डिजिटल माध्यमों के जरिए अधिकांश सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहती हैं। ऐसे में सप्ताह में एक अतिरिक्त अवकाश से लाखों बैंक कर्मचारियों और ग्राहकों की आवाजाही कम होगी जिससे ईंधन की बचत, ट्रैफिक में कमी और बिजली की खपत घटेगी।

एआईबीओसी ने यह भी कहा कि देश के कई ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों में बैंक शाखाएं जनरेटर पर निर्भर हैं। एक अतिरिक्त अवकाश से डीजल की खपत में भी उल्लेखनीय कमी आएगी। संगठन ने बताया कि केंद्र सरकार के कार्यालय, भारतीय रिजर्व बैंक, एलआईसी, जीआईसी और वित्तीय बाजार पहले से ही पांच दिवसीय कार्य प्रणाली अपना चुके हैं। कन्फेडरेशन ने मांग की कि बैंकिंग उद्योग में भी जल्द पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू किया जाए ताकि कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिल सके और सार्वजनिक सेवा वितरण अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Next Story