- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: अग्निशमन विभाग...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: अग्निशमन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम
Admindelhi1
30 Jun 2026 5:00 PM IST

x
अग्निशमन विभाग ने किया मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण
जम्मू: दिल्ली और लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांडों से सबक लेते हुए बिश्नाह अग्निशमन विभाग ने उपजिला अस्पताल बिश्नाह में आग से बचाव और आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ को अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग, आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और मरीजों को सुरक्षित निकालने के तरीकों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बीएमओ बिश्नाह ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण का उद्देश्य अस्पताल कर्मचारियों को किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयार करना और जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
Tagsजम्मूअग्निशमन विभागजागरूकताकार्यक्रमJammuFire DepartmentAwarenessProgrammeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





