जम्मू और कश्मीर

Jammu: अपनी पार्टी ने सरकार से तत्काल बाढ़ राहत राशि जारी करने की अपील की

Admindelhi1
23 July 2026 11:14 AM IST
Jammu: अपनी पार्टी ने सरकार से तत्काल बाढ़ राहत राशि जारी करने की अपील की
x

जम्मू: जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के प्रवक्ता रकीक अहमद खान ने प्रेस वार्ता के दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि राजौरी और पुंछ में आई विनाशकारी बाढ़ के बावजूद सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के लिए 25 करोड़ का आपातकालीन फंड जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में देरी से लोगों की परेशानियां बढ़ी हैं और क्षतिग्रस्त बाढ़ सुरक्षा कार्यों, सड़कों, पुलों तथा अन्य बुनियादी ढांचे की मरम्मत तत्काल शुरू की जानी चाहिए। रकीक अहमद खान ने राजौरी और पुंछ में पिछले चार दिनों से जारी बिजली संकट पर भी चिंता जताते हुए कहा कि अस्पताल भी पर्याप्त बिजली के बिना काम कर रहे हैं जिससे मरीजों की देखभाल प्रभावित हो रही है।

उन्होंने बाढ़ में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 10 लाख मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख सहायता, क्षतिग्रस्त मकानों, दुकानों, पशुधन और फसलों का मुआवजा तथा बिजली सहित सभी आवश्यक सेवाओं की तत्काल बहाली की मांग की।

Next Story