- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- जम्मू-कश्मीर मौसम...
जम्मू और कश्मीर
जम्मू-कश्मीर मौसम अपडेट : 4 घंटों के दौरान हल्की बारिश
Admin2
12 May 2022 1:07 PM IST

x
Jammu and Kashmir Weather Update
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा. मौसम विभाग ने गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ मौसम समान रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर बारिश के साथ मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है."
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 7.5 डिग्री और गुलमर्ग में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लद्दाख में द्रास में 5.1 डिग्री, लेह में 7.4 और कारगिल में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
Next Story





