जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया

Bharti Sahu 2
6 Nov 2024 6:24 AM IST
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया
x
जम्मू-कश्मीर: उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा जिले के केतसन इलाके में मंगलवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान एक आतंकवादी के मारे जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि बांदीपुरा के केतसन जंगल में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हुई। इसके बाद सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया है। फिलहाल, मुठभेड़ अभी भी जारी है।
Next Story