जम्मू और कश्मीर

पुलवामा में बड़ा हादसा टला, 10 किलो से अधिक विस्फोटक बरामद

Subhi
22 Aug 2022 9:45 AM IST
पुलवामा में बड़ा हादसा टला, 10 किलो से अधिक विस्फोटक बरामद
x
जम्मू कश्मीर में जांबाज सुरक्षाबलों ने एक बार फिर आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। रविवार को सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले में बरामद इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस को नष्ट कर एक बड़ा हादसा होते-होते टाल दिया। बताया जा रहा है कि इससे एक बड़ा आतंकी हमला हो सकता था। फिलहाल इसे टाल दिया गया है।

दरअसल, सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के त्राल स्थित बेहगुंड इलाके से करीब 10-12 किलोग्राम वजनी आईईडी बरामद किया। कश्मीर जोन पुलिस ने ट्विटर पर बताया कि त्राल के बेहगुंड इलाके में लगभग 10-12 किलोग्राम आईईडी बरामद किया गया है। पुलिस और सेना इसे नष्ट करने के काम पर है। एक बड़ी आतंक घटना टल गई है।

न्यूज एजेंसी के मुताबिक देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि बेहगुंड में आइईडी लगाई हुई है। इसके बाद पुलिस ने सेना के साथ क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। कुछ देर में आइईडी का पता लगा लिया। मौके पर आइईडी को निष्क्रिय करने के लिए जवानों का दल पहुंच गया। आतंकियों ने यह आइईडी बड़ी वारदात के लिए लगाई थी।

बता दें कि त्राल आतंकग्रस्त क्षेत्र माना जाता था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि समय रहते सूचना मिलने पर बड़ी वारदात को होने से बचा लिया गया इससे पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में एक खुले मैदान से करीब 44 किलो वजनी मोर्टार का गोला बरामद किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक पुलिस दल द्वारा स्वच्छता अभियान के दौरान इसे देखा गया था। इसके बाद सेना के बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया और निष्क्रिय कर दिया गया।

Next Story