जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि, कहा- वीरों का हमेशा ऋणी रहेगा देश

Kunti Dhruw
23 March 2022 7:04 AM GMT
जम्मू-कश्मीर उपराज्यपाल ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी श्रद्धांजलि, कहा- वीरों का हमेशा ऋणी रहेगा देश
x
शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को आज ही के दिन 1931 में अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी दे दी थी।

जम्मू-कश्मीर: शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को आज ही के दिन 1931 में अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी दे दी थी। 23 मार्च के दिन को देश शहीद दिवस के तौर पर मनाता है। आज ही के दिन भारत के वीर सपूतों ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान किया था। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तीनों वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्र हमेशा वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान का ऋणी रहेगा।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'शहीद दिवस के मौके पर महान क्रांतिकारी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को मेरी श्रद्धांजलि, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। राष्ट्र स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।'
23 साल की जवां उम्र में शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे को हंसते-हंसते गले लगा लिया था। देश के लिए युवाओं के लिए वे आदर्श और प्रेरणा हैं। उन्हें लाहौर षड़यंत्र के आरोप में फांसी की सजा सुनाई गई थी। तीनों शहीदों को फांसी 24 मार्च को देना तय था। लेकिन, अंग्रेजों ने एक दिन पहले ही यानी 23 मार्च को भारत के तीनों सपूतों को फांसी पर लटका दिया।


Next Story