जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर: जोरदार धमाके के साथ बारूदी सुरंग में विस्फोट

Bharti Sahu 2
26 Oct 2024 6:32 AM IST
जम्मू-कश्मीर: जोरदार धमाके के साथ बारूदी सुरंग में विस्फोट
x
जम्मू-कश्मीर: जिला मुख्यालय से चंद किलोमीटर दूर भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर शाहपुर सेक्टर में शुक्रवार शाम को बारूदी सुरंग विस्फोट हुआ। विस्फोट में एक स्थानीय निवासी के घायल होने की खबर है। पीड़ित की पहचान शाहपुर निवासी मोहम्मद हनीफ पुत्र अकबर दीन के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 40 साल है। उक्त व्यक्ति अपने मवेशियों को चरा रहा था कि उसका पैर बारूदी सुरंग पर पड़ गया और बारूदी सुरंग तेज धमाके के साथ फट गई।
जिससे व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को पहले सेना के एमआई रूम में पहुंचाया जहां सेना ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया और बाद में घायल को उपचार के लिए सैन्य वाहन में शहर के राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने घायल का उपचार शुरू कर दिया। पीड़ित का बायां पैर बुरी तरह घायल है।
Next Story