जम्मू और कश्मीर

जम्मू कश्मीर : बिलावर में भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Admin2
30 May 2022 5:56 AM GMT
जम्मू कश्मीर : बिलावर में भाजपाइयों ने सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात
x
संवाद कार्यक्रम मन की बात

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिलावर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनता के साथ संवाद कार्यक्रम मन की बात को पहाड़ी तहसील बिलावर, बसोहली व बनी के लोगों ने टेलीविजन व रेडियो के माध्यम से सुना। बिलावर की मंडली पंचायत के पंच राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार की ओर से शुरू किए गए स्टार्टअप प्रोग्राम के माध्यम से युवाओं को रोजगार देने के लिए जो अभियान चलाया था। वह देश की जीडीपी ग्रोथ को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा। देवल में बीडीसी सदस्य इंजीनियर विक्रम सिंह अंडोत्रा, नायाब सरपंच देवल, पंचायत तिरंतर सिंह और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। उन्होंने कहा कि जनता के साथ प्रधानमंत्री का संवाद लोगों को अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रधानमंत्री के समक्ष रखने और देश की प्रतिभाओं और संस्कृति को जनता तक पहुंचाने के लिए मन की बात बहुत ही सराहनीय कार्यक्रम है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को कोहग, बिलावर, किशनपुर, दुरुंग, डुंगाडा, मशेडी में लोगों ने सुना


Next Story