जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर: आग लगने से मकान और पशुशाला जलकर राख

Bharti Sahu 2
2 Nov 2024 9:47 AM IST
जम्मू-कश्मीर: आग लगने से मकान और पशुशाला जलकर राख
x
जम्मू-कश्मीर: चिनैनी के सयूना गांव के करकूल वार्ड नंबर 6 में गुरुवार दोपहर एक घर में अचानक आग लग गई। आग से घर को लाखों का नुकसान हुआ है। जबकि घर के साथ लगते पशुशाला में बंधी एक गर्भवती घोड़ी की आग में जलकर मौत हो गई। घर के मालिक रूमाल चंद ने बताया कि गुरुवार को उनके घर में अचानक आग लग गई। घर में कोई नहीं था। घर के अंदर रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने घर में लगी आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आकर उनके घर के सभी कमरे और पशुशाला पूरी तरह राख हो गए।
Next Story