- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- जम्मू-कश्मीर:...
जम्मू और कश्मीर
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड हमला, एक पुलिसकर्मी जख्मी
Kajal Dubey
15 Jun 2022 10:23 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
अनंतनाग में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड हमला किया। इसमें एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। जिले के बिजबिहाड़ा इलाके के बादशाही बाग के पास सुरक्षाबलों की पेट्रोलिंग पार्टी तैनात थी।
इस दौरान आतंकियों ने उन्हें निशाना बनाकर ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड फटने से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके की चपेट में आने से एक पुलिसकर्मी जख्मी हो गया। हमले की सूचना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। आतंकियों की तलाश की जा रही है।
Next Story





