- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- जम्मू कश्मीर: डोडा...
जम्मू और कश्मीर
जम्मू कश्मीर: डोडा जिले के हिरनी गांव में पहली बार बन रही सड़क, भाजपा विधायक ने किया शिलान्यास
SHIDDHANT
20 Dec 2025 11:06 PM IST

x
Jammu and Kashmir जम्मू-कश्मीर: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत डोडा जिले के अस्सर ब्लॉक स्थित हिरनी गांव में आजादी के बाद पहली बार सड़क निर्माण शुरू हुआ है। भाजपा विधायक शक्ति राज परिहार ने शनिवार को सड़क का शिलान्यास किया। जम्मू-कश्मीर के डोडा वेस्ट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक शक्ति राज परिहार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत अस्सर ब्लॉक, जिला डोडा की चरोटा पंचायत (बी) में पट्टा से हिरनी सड़क का शिलान्यास किया।
यह सड़क करीब 15 किलोमीटर लंबी है और 73 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है। आजादी के बाद यह पहली बार है जब इस गांव में सड़क का निर्माण हो रहा है। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डॉ. जितेंद्र सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब इस इलाके के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। विधायक ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत वर्ष 2000 में हुई थी और इसके चरण-1, चरण-2 और चरण-3 पूरे हो चुके हैं, जबकि चरण-4 (पहला बैच) पर काम चल रहा है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के लिए कुल 4200 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।
उन्होंने कहा कि चौथे चरण (पहला बैच) में जिन सड़कों के लिए टेंडर दिए गए हैं, उन पर काम शुरू हो चुका है, जबकि कुछ अन्य सड़कों पर काम अभी शुरू होना बाकी है। शक्ति राज परिहार ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनावों के दौरान लोगों से किए गए वादों को पूरा कर रही है, जबकि पिछली सरकारों ने इस इलाके के लोगों की उपेक्षा की थी।
शक्ति राज परिहार ने कहा कि मैं आसपास रहने वाले सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं, क्योंकि अब उनके गांव तक सड़क पहुंच रही है। यहां के लोगों की एक ही मांग थी कि उन्हें सड़क की सुविधा मिले। आज लोगों में खुशी और उत्साह है। इस सड़क के बनने से उनकी कई समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि मेरी कोशिश है कि जो क्षेत्र अभी ठीक तरह से नहीं जुड़ पाए हैं, उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि वहां के लोगों को कम से कम यह बुनियादी सुविधा मिल सके।
Tagsडोडाहिरनी गांवपीएमजीएसवाईसड़क निर्माणशक्ति राज परिहारजम्मू-कश्मीरचरोटा पंचायतकेंद्र सरकारसड़क शिलान्यास15 किलोमीटर73 करोड़ रुपएग्रामीण कनेक्टिविटीसड़क योजनाविकासआजादी के बाद पहली सड़कजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





