जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर: कई फीट गहरी खाई में जा गिरी कैब, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, नौ लोग घायल

Kajal Dubey
4 Jun 2022 7:00 PM GMT
जम्मू-कश्मीर: कई फीट गहरी खाई में जा गिरी कैब, हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत, नौ लोग घायल
x
सड़क हादसा
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें एक कैब (टैक्सी) गहरी खाई में जा पलटी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हैं। घायलों का उपचार चल रहा है।
शनिवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सवजियान गांव में एक कैब गहरी खाई में गिर गई। इतनी ऊंचाई से गाड़ी के गिरते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए हैं। गाड़ी काफी ऊंचाई से गिरने की वजह से उसके परखच्चे उड़ गए हैं। घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Next Story