जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर : खेलों के उत्थान और खिलाड़ियों के सहयोग के बडे़ दावे किए जोत

Shiddhant Shriwas
11 Aug 2022 5:16 PM IST
जम्मू-कश्मीर : खेलों के उत्थान और खिलाड़ियों के सहयोग के बडे़ दावे किए जोत
x
खिलाड़ियों के सहयोग

जम्मू, जागरण संवाददाता : इंग्लैंड के बर्मिंघम में संपन्न हुई कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम का प्रदर्शन सराहनीय रहा लेकिन इन खेलों में जम्मू-कश्मीर से मात्र एक ही खिलाड़ी बबलीन कौर देश के लिए चुनी गई। जिम्नास्टिक की यह खिलाड़ी बेशक पदक नहीं जीत सकी लेकिन अपने खेल से जरूर प्रभावित किया। 283 स्पद्धाओं में जम्मू-कश्मीर से मात्र एक ही खिलाड़ी का चुना जाना दर्शाता है कि हम खेलों में कहा हैं।

ऐसा क्यों है कि छोटे-छोटे राज्यों से इतने ज्यादा खिलाड़ी चुने गए लेकिन जम्मू-कश्मीर से मात्र रिदमिक जिमनास्ट बबलीन कौर का ही चयन हो सका। कहने को तो जम्मू-कश्मीर में खेलों के उत्थान और खिलाड़ियों के सहयोग के बडे़-बडे़ दावे किए जोत हैं लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि आज भी जम्मू-कश्मीर के खेल जिला जम्मू और श्रीनगर तक ही सीमित हैं। हर जिले में मैदान बनाने का खूब प्रचार प्रसार हो रहा है लेकिन हकीकत यह है कि मुख्य मैदानों में भी प्रशिक्षकों की कमी है। जब प्रशिक्षक ही नहीं होंगे तो गला काट प्रतिस्पर्धा के इस युग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तो दूर राष्ट्रीय स्तर भी पदक जीतना संभव नहीं है।
खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के दावे करने वाली सरकार पिछले आठ वर्षो से किसी खिलाड़ी को सरकारी नौकरी तक नहीं दे सकी है। बहुत से खिलाड़ी जो जम्मू-कश्मीर के लिए पदक जीत भी रहे हैं, वह प्रशिक्षण जा तो स्पोर्ट्स अर्थाटी ऑफ इंडिया के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस से ले रहे हैं या किसी दूसरे राज्य में या सेना की टीम में रहते हुए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। केंद्र शासित प्रदेश बन जाने के बाद नई खेल नीति बनाई गई। जो एक सराहनीय कदम था लेकिन पिछले पांच महीनों में इस खेल नीति का किसी को कोई लाभ नहीं हुआ। न तो किसी खिलाड़ी को किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोयोजित किया गया और ही किसी खेल का कोई बड़ा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इतना ही नहीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुने जाने वाले खिलाड़ियों को जम्मू-कश्मीर खेल परिषद किसी खिलाड़ी को किट तक नहीं दे सकी।
स्टेडियम में प्रवेश ही नहीं करने देते
जूडो के वरिष्ठ खिलाड़ी रामेश्वर सिंह जम्वाल ने कहा कि जम्मू की हालत तो यह है कि खिलाड़ियों को मौलाना अाजाद स्टेडियम के अंदर प्रवेश ही नहीं करने दिया जाता। तीन चार वर्ष तो स्टेडियम निर्माण कार्य की आड़ में बंद रहा और जब स्टेडियम बन गया तो उसे मात्र किक्रेट का स्टेडियम कहकर बंद कर दिया। जब बीसीसीआई ने स्टेडियम काे रिजेक्ट कर दिया तो दूसरे खिलाड़ियों काे प्रवेश की अनुमति दी गई लेकिन उसमें शर्त यह रखी गई कि कोई भी खिलाड़ी कोच के बिना स्टेडियम के मैदान में प्रवेश नहीं कर सकता। अब जिस दिन कोच की मर्जी होती है तो वह खिलाड़ियों को मैदान में ले जाता है लेकिन जो खिलाड़ी मेहनत करने में यकीन करते हैं। वह स्टेडियम में दौड़ भी नहीं सकता। अब कोई बताए कि जब खिलाड़ियों को दौड़ने तक कि जगह नहीं मिलेगी तो वह प्रदर्शन कहां करेंगे।


Next Story