जम्मू और कश्मीर

जम्मू-कश्मीर: स्कूल से घर लौट रही मासूम के साथ हादसा, मची अफरा-तफरी

Bharti Sahu 2
14 Nov 2024 6:17 AM IST
जम्मू-कश्मीर: स्कूल से घर लौट रही मासूम के साथ हादसा, मची अफरा-तफरी
x
जम्मू-कश्मीर: जिले की मेंढर तहसील में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 7 साल की बच्ची की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब बच्ची जेसीबी मशीन के टायर से उछलकर आए पत्थर की चपेट में आ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सलवा निवासी जफर इकबाल की 7 वर्षीय बेटी जहरा चौधरी स्कूल से घर लौट रही थी, तभी वहां काम कर रही जेसीबी से पत्थर उछलकर बच्ची को लगा और बच्ची बेहोश हो गई। आसपास के लोगों ने बच्ची को उठाया और तुरंत उप जिला अस्पताल मेंढर ले गए। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Next Story