- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: अखनूर पुलिस ने...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: अखनूर पुलिस ने कार में बैठे 2 संदिग्धों को पकड़ा
Admindelhi1
20 Oct 2025 5:04 PM IST

x
जम्मू: सीमावर्ती अखनूर कस्बे के मेन चौक में पुलिस ने एक कार में सवार 2 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार एक कार में 2 संदिग्ध लोग सीमा से सटे क्षेत्र में रोजमर्रा की चीजें बेच रहे हैं। इस पर अलर्ट होते हुए सुरक्षा बलों ने खौड, चौकी चौरा, ज्यौड़ियां में मेन रोड पर जगह-जगह पर नाकाबंदी कर दी।
अखनूर में मेन चौक पर नाके के दौरान पुलिस ने कार ( नं. जे.के.ओ 3के 8709) को जब्त कर 2 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान सुब्जार अहमद शेख निवासी कुलगाम और वसीम अहमद भट निवासी अनंतनाग के रूप में हुई है। दोनों व्यक्ति पुलिस हिरासत में हैं। इसके अलावा सब्जार अहमद शेख का भाई ओ.जी.डब्ल्यू है और वर्तमान में अनंतनाग जेल में बंद है। पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
Tagsजम्मूअखनूर पुलिसकारबैठे2 संदिग्धोंपकड़ाJammuAkhnoor Policecarsitting2 suspectsarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





