जम्मू और कश्मीर

Jammu: अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अभियान

Admindelhi1
25 Jun 2026 6:33 PM IST
Jammu: अमरनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन सतर्क, रेलवे स्टेशन क्षेत्र में अभियान
x
अमरनाथ यात्रा से पहले शहर में सफाई और अतिक्रमण हटाने का अभियान

जम्मू: श्री अमरनाथ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर जम्मू नगर निगम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान को तेज करते हुए जम्मू रेलवे स्टेशन के आसपास फुटपाथों पर लगी रेहड़ियों और फड़ियों को हटाया। निगम की टीम ने रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पहुंचकर फुटपाथों और सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया ताकि यात्रियों और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रूप से सुनिश्चित की जा सके।

अधिकारियों के अनुसार अमरनाथ यात्रा के दौरान जम्मू रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में फुटपाथों और सड़क किनारों को अतिक्रमण मुक्त रखना आवश्यक है ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अभियान के दौरान निगम कर्मियों ने फुटपाथों पर लगी कई रेहड़ियों और अस्थायी दुकानों को हटाया। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और शहर के प्रमुख मार्गों तथा यात्रा से जुड़े क्षेत्रों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा।

स्थानीय प्रशासन ने व्यापारियों और रेहड़ी-फड़ी संचालकों से नियमों का पालन करने तथा निर्धारित स्थानों पर ही अपना कारोबार संचालित करने की अपील की है। प्रशासन का कहना है कि अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Next Story