- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: प्रशासन ने किया...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: प्रशासन ने किया अलर्ट जारी, सलाल डैम के गेट खुलने से बढ़ेगा चिनाब का जलस्तर
Admindelhi1
13 July 2026 9:45 AM IST

x
चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ सकता है, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सलाल डैम के गेट खोल दिए गए हैं। डैम से पानी छोड़े जाने के कारण चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना है जिससे नदी किनारे के इलाकों में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
प्रशासन ने चिनाब नदी के किनारे बसे सभी गांवों के लोगों से अपील की है कि वे नदी के पास जाने से बचें और अपने मवेशियों को भी नदी किनारे चराने के लिए न ले जाएं। लगातार हो रही बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ सकता है जिससे जान-माल का खतरा उत्पन्न हो सकता है।
स्थानीय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अलर्ट जारी कर दिया है और संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।
Tagsजम्मूप्रशासनअलर्ट जारीसलाल डैमगेटखुलनेचिनाबजलस्तरJammuadministrationalert issuedSalal Dam gate openingChenab water levelजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





