जम्मू और कश्मीर

Jammu Accident: घर लौट रहे भाई-बहन के साथ दर्दनाक हादसा

Bharti Sahu 2
19 Nov 2024 6:51 AM IST
Jammu Accident:  घर लौट रहे भाई-बहन के साथ दर्दनाक हादसा
x
Jammu accident: राजौरी जिले में एक लड़की के साथ दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें लड़की की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार लड़की अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौट रही थी, तभी नौशेरा क्षेत्र के दर्शन नगर इलाके में एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी और मोटरसाइकिल सवार लड़की की मौके पर ही मौत हो गई|
लड़की की पहचान शिल्पा शर्मा पुत्री राम शर्मा निवासी कालाकोट के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि लड़की अपने रिश्तेदारों से मिलने नौशेरा आई थी और अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. लड़की की मौत से परिवार में मातम पसरा है|
Next Story