जम्मू और कश्मीर

Jammu: तेज रफ्तार बस ने महिला को रौंदा, हादसे में मौत

Admindelhi1
18 May 2026 9:32 AM IST
Jammu: तेज रफ्तार बस ने महिला को रौंदा, हादसे में मौत
x
बस की टक्कर से महिला की मौत, इलाके में शोक

जम्मू: गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) के पास एक तेज रफ्तार बस ने सड़क पार कर रही लगभग 45 वर्षीय महिला को कुचल दिया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से महिला को जीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार इस अज्ञात महिला का कोई मरीज जीएमसी अस्पताल में उपचाराधीन (भर्ती) था। महिला उसी मरीज के लिए अस्पताल के बाहर लगने वाले लंगर से सेवा का खाना लेने आई थी। वह जैसे ही खाना लेकर वापस अस्पताल की तरफ मुड़ी, तभी एक अनियंत्रित बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

घटना की सूचना मिलते ही बक्शी नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल इस बात का पता लगाने में जुटी है कि यह महिला कहां की रहने वाली थी और अस्पताल के किस वार्ड में उसका कौन-सा मरीज भर्ती था, ताकि उसके परिजनों से संपर्क किया जा सके।

Next Story