- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: जम्मू में...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: जम्मू में एलपीजी का नया विकल्प, एचपी गैस ने लॉन्च किया 10 किलो सिलेंडर
Admindelhi1
24 Aug 2026 9:28 AM IST

x
जम्मू: जम्मू में एचपी गैस की ओर से एचपी नवया 10 किलो एलपीजी सिलेंडर लॉन्च किया गया। लॉन्च कार्यक्रम में एचपी गैस के नॉर्दर्न जोन हेड विपलो मंडल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
कंपनी के अनुसार नवया सिलेंडर को हल्का, आधुनिक और सुविधाजनक बनाया गया है ताकि उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा किया जा सके। फाइबर से बने इस सिलेंडर में गैस का स्तर बाहर से दिखाई देता है।
कंपनी का दावा है कि आग लगने की स्थिति में यह पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तरह फटने के बजाय पिघल जाएगा, जिससे सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा। कंपनी ने इसे सुरक्षित, विश्वसनीय और उपभोक्ता-अनुकूल ऊर्जा समाधान बताया।
लॉन्च के दौरान जम्मू में एलपीजी ऊर्जा के क्षेत्र में नए अध्याय की शुरुआत का संदेश दिया गया। इस मौके पर नवया सिलेंडर खरीदने वाले शुरुआती उपभोक्ताओं को दस्तावेज भी सौंपे गए।
Tagsजम्मूएलपीजीनया विकल्पएचपी गैसलॉन्च10 किलो सिलेंडरJammuLPGnew optionHP Gaslaunch10 kg cylinderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





