- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: नुमाई क्षेत्र...
जम्मू और कश्मीर
Jammu: नुमाई क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग, धुएं से छाया अंधेरा
Admindelhi1
12 Jun 2026 12:06 PM IST

x
नुमाई इलाके के जंगलों में आग ने लिया विकराल रूप
जम्मू: जम्मू-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नुमाई क्षेत्र के जंगलों में भीषण आग लगने से व्यापक क्षेत्र प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि आग मंगलवार देर रात से लगी हुई है और लगातार फैलते हुए कई किलोमीटर तक जंगल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी है। बढ़ती गर्मी और शुष्क मौसम के कारण आग तेजी से फैल रही है जिससे आसपास के क्षेत्रों में धुएं का घना गुबार देखा जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं और आसमान में उठता धुआं साफ नजर आ रहा है। संबंधित विभागों की टीमें आग पर काबू पाने के प्रयासों में जुटी हुई हैं। लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने से पर्यावरण और वन संपदा को नुकसान पहुंचने की आशंका भी बढ़ गई है।
Tagsजम्मूनुमाई क्षेत्रजंगलोंभीषण आगधुएंछाया अंधेराJammuexposed areaforestsmassive firesmokedarknessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





