जम्मू और कश्मीर

Jammu: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया हेड कांस्टेबल, एसीबी ने किया गिरफ्तार

Admindelhi1
10 March 2026 3:20 AM IST
Jammu: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया हेड कांस्टेबल, एसीबी ने किया गिरफ्तार
x

जम्मू: जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को रियासी जिले के तलवारा पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को एक मामले में शिकायतकर्ता से 5,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।

एसीबी ने लोक सेवक हेड कांस्टेबल परवेज़ अहमद भाटी पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद दीन निवासी ग्राम मंधार तहसील हवेली, जिला पुंछ जो वर्तमान में रियासी के तलवारा पुलिस चौकी में तैनात है के खिलाफ एफआईआर संख्या 05/2026 धारा 07 के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता से अवैध रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

बयान में कहा गया है कि आरोपी लोक सेवक ने शिकायतकर्ता से उसके खिलाफ तलवारा पुलिस चौकी में दर्ज मामले में कानून की कुछ धाराओं को हटाकर जांच की दिशा में हेरफेर करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। बयान में कहा गया है कि शिकायतकर्ता रिश्वत देने से इनकार कर रहा था इसलिए उसने कानून के अनुसार आरोपी लोक सेवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने हेतु भ्रष्टाचार विरोधी ब्यूरो (एसीबी) से संपर्क किया।

शिकायत प्राप्त होने पर गोपनीय सत्यापन किया गया जिससे संबंधित लोक सेवक द्वारा रिश्वत की मांग की पुष्टि हुई और तदनुसार पुलिस स्टेशन एसीबी उधमपुर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत एफआईआर संख्या 05/2026 दर्ज की गई और जांच शुरू की गई। जांच के दौरान डिप्टी एसपी रैंक के अधिकारी के नेतृत्व में एक ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने सफलतापूर्वक जाल बिछाया और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में आरोपी लोक सेवक को शिकायतकर्ता से 5000 की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

एसीबी टीम ने विधिवत प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। ट्रैप टीम से जुड़े स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई। इसके अलावा मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में तलवारा स्थित आरोपी के आवासीय क्वार्टर में भी तलाशी ली गई। इस मामले की आगे की जांच जारी है।

Next Story