- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- Jammu: ब्रिगेडियर...
Jammu: ब्रिगेडियर उस्मान मेमोरियल पर फहराया गया विशाल तिरंगा

जम्मू: ब्रिगेडियर उस्मान मेमोरियल, झंगर में आज एक गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक पल देखने को मिला जब 60 फीट ऊँचा राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ के उद्घाटन अवसर पर पूरे सम्मान और देशभक्ति के साथ फहराया गया। इस कार्यक्रम में 80 इन्फैंट्री ब्रिगेड के कमांडर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सीमावर्ती क्षेत्र में आयोजित इस समारोह ने राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया।
इस अवसर पर हाई स्कूल सेहर, मिडिल स्कूल सरिया, झंगर, माकरी, प्राइमरी स्कूल नाम्ब और क्राहली के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साथ ही सरिया, झंगर, माकरी और सैर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
कार्यक्रम के तहत छात्रों में रचनात्मकता और देशप्रेम को बढ़ावा देने के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 14 असम रेजीमेंट ने स्कूलों को बैडमिंटन खेल सामग्री भेंट की और प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।





