- Home
- /
- राज्य
- /
- जम्मू और कश्मीर
- /
- जल शक्ति विभाग के...
जम्मू और कश्मीर
जल शक्ति विभाग के इंजीनियर को जम्मू कश्मीर सरकार ने किया बर्खास्त, जानिए पूरी खबर
Admin Delhi 1
2 July 2022 6:25 PM IST

x
जम्मू: जम्मू कश्मीर सरकार ने शनिवार को जल शक्ति विभाग की एक इंजीनियर को बर्खास्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि सहायक कार्यकारी इंजीनियर नुजहत शानू 2016 से बिना अनुमति के काम से अनुपस्थित थीं। इसी आधार पर उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।
जम्मू कश्मीर में कई डॉक्टर और इंजीनियर सरकारी नौकरी में होते हुए विदेशों में काम कर रहे होते हैं। सरकार ने इनके प्रति अब सख्ती शुरू कर दी है। पहले ऐसे पेशेवर वर्षों तक देश से बाहर काम करते रहते थे और उसके बाद जम्मू कश्मीर में अपनी सरकारी नौकरी पर वापस लौटते थे।
Next Story





